भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धारावाहिक 1 / वाणी वंदना / चेतन दुबे 'अनिल'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:00, 30 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चेतन दुबे 'अनिल' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देवि! ब्रह्म लोक से उतर कर आज मेरे ,
श्वेत दृग-पंकजों में आसन लगाती आ।
कंठ पे विराज के बिछा दे शब्द-जाल और
रसना से अविराम उनको बहाती आ।
अपने मराल से माँ! मेरे मंजु मानस के
अनुपम भाव मोतियों को तू चुगाती आ।
वरदे! विचारधारा कर दे कलामयी औ
पिंगल-पीयूष का पयोधि उमगाती आ।