भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धारावाहिक 1 / वाणी वंदना / चेतन दुबे 'अनिल'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देवि! ब्रह्म लोक से उतर कर आज मेरे ,
श्वेत दृग-पंकजों में आसन लगाती आ।
कंठ पे विराज के बिछा दे शब्द-जाल और
रसना से अविराम उनको बहाती आ।
अपने मराल से माँ! मेरे मंजु मानस के
अनुपम भाव मोतियों को तू चुगाती आ।
वरदे! विचारधारा कर दे कलामयी औ
पिंगल-पीयूष का पयोधि उमगाती आ।