Last modified on 30 मार्च 2017, at 17:52

धारावाहिक 9 / वाणी वंदना / चेतन दुबे 'अनिल'

मातु हंस वाहिनी ! ओ काव्य की प्रवाहिनी माँ !
रहो सदा दाहिनी माँ! तनिक निहारि दे।
श्वेत वस्त्र धारिणी! ओ मानस विहारिणी! ओ,
सुषमा की सारिणी! कृपा की कोर पारि दे।
ओरी पदमासना ! मिटा दे सब वासना तू,
दासन के दास पे दया की दीठि डारि दे।
ऐसी ममता दे मातु! ऐसी समता दे मातु!
तेरा हर पूत तोपे तन मन वारि दे।