भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धार पर / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:28, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=पहले मैं सन्नाटा ब...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

     हाँ, हूँ तो, मैं धार पर हूँ
     गिर सकता हूँ।
     पर तुम-तुम पर्वत हो कि चट्टान हो
     कि नदी हो कि सागर हो

     (मैं धार पर हूँ)
     तुम आँधी हो कि उजाला हो
     कि गर्त्त हो कि तीखी शराब हो कि तपा मरुस्थल हो
     (मैं धार पर हूँ)

     कि तुम सपना हो कि कगार तोड़ती बाढ़ हो
     कि तलवार कि भादों की भरन हो
     कि व्रत का निशि-जागर हो-
     (मैं धार पर हूँ)

     कि तुम-तुम-तुम उन्माद हो
     कि विधना की कृपा हो कि मरन हो कि प्यार हो
     जो मैं धार पर हूँ...

1972