भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धूप है रंग है या सदा है / क़तील

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धूप है ,रंग है या सदा है
रात की बन्द मुट्ठी में क्या है

छुप गया जबसे वो फूल-चेहरा
शहर का शहर मुरझा गया है

किसने दी ये दरे-दिल पे दस्तक
ख़ुद-ब-ख़ुद घर मेरा बज रहा है

पूछता है वो अपने बदन से
चाँद खिड़की से क्यों झाँकता है

क्यों बुरा मैं कहूँ दूसरों को
वो तो मुझको भी अच्छा लगा है

क़हत<ref>अकाल</ref> बस्ती में है नग़मगी<ref>संगीत</ref> का
मोर जंगल में झनकारता है

वो जो गुमसुम-सा इक शख़्स है ना
आस के कर्ब<ref>दु:ख</ref> में मुब्तिला<ref>ग्रस्त</ref> है

आशिक़ी पर लगी जब से क़दग़न<ref>प्रतिबंध</ref>
दर्द का इर्तिक़ा<ref>प्रगति</ref> रुक गया है

दिन चढ़े धूप में सोने वाला
हो न हो रात-भर जागता है

इस क़दर ख़ुश हूँ मैं उससे मिलकर
आज रोने को जी चाहता है

मेरे चारों तरफ़ मसअलों<ref> समस्याओं</ref>का
एक जंगल-सा फैला हुआ है

दब के बेरंग जुमलों<ref>वाक्यों</ref> के नीचे
हर्फ़<ref>शब्द</ref> का बाँकपन मर गया है

बेसबब उससे मैं लड़ रहा हूँ
ये मुहब्बत नहीं है तो क्या है

गुनगुनाया ‘क़तील’ उसको मैंने
उसमें अब भी ग़ज़ल का मज़ा है

शब्दार्थ
<references/>