Last modified on 18 सितम्बर 2011, at 02:38

धूप / रमेश तैलंग

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:38, 18 सितम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लि‍ए हाथ में फूल छड़ी।
आँगन में है धूप खड़ी।

झरने जैसी झरती है।
आंख-मि‍चौली करती है।

पर्वत पर चढ़ जाती है।
सागर पर इठलाती है।

दि‍न भर शोर मचाती है।
शाम ढले सो जाती है।