Last modified on 19 जनवरी 2023, at 14:21

नंगी ही आती है आज़ादी / विलिमीर ख़्लेबनिकफ़ / अनिल जनविजय

नंगी ही आती है आज़ादी
सबके दिलों में फूल खिलाती हुई
और हम उसके साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलते हुए
आकाश से गहरे दोस्तों की तरह बात करते हैं ।

खिड़कियों पर लड़कियों को गाने दो
प्राचीन अभियानों के बारे में प्रयाणगीत
सूरज की वफ़ादारी के बारे में और
सबसे ज़्यादा आज़ाद जनता के गीत।

19 अप्रैल 1917

मूल रूसी भाषा से अनुवाद : अनिल जनविजय

लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए
           Велимир Хлебников
        Свобода приходит нагая…

Свобода приходит нагая,
Бросая на сердце цветы,
И мы с нею в ногу шагая
Беседуем с небом на ты.

Пусть девы споют у оконца
Меж песен о древнем походе,
О верноподанном Солнца
Самосвободном народе.

19 апреля 1917