भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

नई शताब्दी (२) / देसाकू इकेदा

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: देसाकू इकेदा  » नई शताब्दी (२)

जोड़ना व्यक्ति से व्यक्ति को और विचार से विचार को
प्लावन करना आगे -पीछे ,संस्कृतियों की धाराओं में,
जोड़ना सभ्यताओं को ,भूत को - वर्तमान को
ये हमारा संयुक्त प्रयास है !
आशा के किरण -जाल पर
गुम्फित बुद्ध के मानव प्रेम से
ऐसे आएगा सुप्रभात
नयी शताब्दी में प्रवेश का जिसमे
दमन परिवर्तित होगा स्वातंत्र में ,
पार्थक्य परिवर्तित होगा विलय में ,
और विरोध बन जाएगा सह-अस्तित्व!
सहजीवन !
मित्रों और साथियों से मिलने के लिए
मैं करता रहूँगा यात्रा सारे विश्व की
ताकि मेरी निष्ठां करे सृजन
परस्पर सामंजस्य मानव समाज में
यही है उद्देश्य सत्य और सौहार्द्र का !
यही है परिणाम अंतिम ,संभाषण का .
और पुनः संभाषण का ,अतः मिलाएं हम हाथ
सामना करने को चुनोती, इस शतक के शिखरों की !
करें अंतिम प्रयास सम्मलेन को सुखद बनाने का
आशा से परिपूर्ण ज्यूँ ज्यूँ हम अग्रसर हो,
एक सफल व समृद्ध संभाषण की ओर

अनुवादक: मंजुला सक्सेना

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें