भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नए वर्ष में / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:28, 6 सितम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बोलो, क्या-क्या करोगे
नए वर्ष में ?

पिछली भूलों को ही सिर्फ़ दोहराओगे
या सबक़ उनसे कोई नया पाओगे
कौन सा रंग भरोगे
नए वर्ष में ?

वक़्त का क़ीमती एक हिस्सा गया
लो शुरू हो गया आज क़िस्सा नया
क्या लिखोगे-पढ़ोगे
नए वर्ष में ?

एक रिश्ता बने जो न टूटे कभी
झील इंसानियत की न सूखे कभी
याद रखना, न ये बात भूले कभी
बोलो, वादा करोगे
नए वर्ष में ?