भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नए सपन सुंदर जोड़ेंगे / अरविन्द पासवान

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:50, 21 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द पासवान |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़ूब बढ़ेंगे
शृंग चढ़ेंगे
रोके-से हम नहीं रुकेंगे

ख़ूब खिलेंगे
ख़ूब फलेंगे
बाधाओं से नहीं झुकेंगे

ख़ूब पढ़ेंगे
ख़ूब लिखेंगे
अंधकार के गढ़ तोड़ेंगे

हमी रचेंगे
हमी बचेंगे
नए सपन सुंदर जोड़ेंगे