भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नज़्रे-फ़ैज़ / कांतिमोहन 'सोज़'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:49, 20 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |संग्रह=दोस्तों...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(नज़्रे-फ़ैज़)

'आए कुछ अब्र कुछ शराब आए।
उसके बाद आए जो अज़ाब आए'॥
--फ़ैज़ अहमद फ़ैज़


ज़िल्लतो-ख्वारिओ-सियहबख्ती<ref>अपमान, बदनामी और दुर्भाग्य</ref>
इश्क़ में हम भी कामयाब आए।

तुझसे मंसूब हो मेरी हस्ती
तू न आए तो तेरा ख़्वाब आए।

तिश्नगी खो चुकी है बीनाई<ref>दृष्टि</ref>
अब तो जैसी मिले शराब आए।

तुझको भूलूं कि तुझको याद करूं
जब कोई वक़्ते-इंतख़ाब<ref>चुनने का मौक़ा</ref> आए।

याद के क़ाफिले उतरते हैं
जैसे वादी में इनक़लाब आए।

सोज़ पर सैकड़ों सवाल उठे
वो जो आए तो लाजवाब आए॥

2017

शब्दार्थ
<references/>