भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नजीर / शर्मिष्ठा पाण्डेय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:23, 3 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शर्मिष्ठा पाण्डेय }} {{KKCatGhazal}} <poem> शाम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शामिल जो मुखबिरी में था, वजीर हो गया
बंदा हदों को लांघता नजीर हो गया

इतिहास है गवाह, सदा देवों की जन्नत
शैतान क्या हड़पेगा, जो कश्मीर हो गया

हल जोतते हाथों की लकीरें हुईं मुफलिस
मंडी में दलाली से वो अमीर हो गया

हम लहरें पीटते रहे मोती की खोज में
छल्ले में कांच जड़के वो नादिर हो गया

काला-सफ़ेद जांचते इक उम्र ढल गयी
कुछ शोख रंग भरके वो तस्वीर हो गया

शीशे के से जज्बातों का है टूटना ज़ारी
मजबूत फलसफों से वो ज़ंजीर हो गया

आदम की बस्तियों में शपा इन्सां तलाशे
कर भेड़िया खुदा-खुदा, फ़कीर हो गया