Last modified on 9 अगस्त 2012, at 17:18

नन्दा देवी-4 / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:18, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=पहले मैं सन्नाटा ब...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वह दूर
शिखर
यह सम्मुख
सरसी
वहाँ दल के दल बादल
यहाँ सिहरते
कमल
वह तुम। मैं
यह मैं। तुम
यह एक मेघ की बढ़ती लेखा
आप्त सकल अनुराग, व्यक्त;
वह हटती धुँधलाती क्षिति-रेखा :
सन्धि-सन्धि में बसा
विकल निःसीम विरह।

बिनसर, सितम्बर, 1972