Last modified on 6 दिसम्बर 2010, at 14:58

नन्हीं मुस्कान / शिवराज भारतीय

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:58, 6 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवराज भारतीय |संग्रह=महकता आँगन / शिवराज भारती…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


भेद-भाव निज-परता की,
बातों से है अनजान।
भोली सी, प्यारी सी,
इक नन्हीं मुस्कान।

सबके मन में स्नेह जगाती,
कोमल कली सी खिल जाती।
हंसी-ख़ुशी और प्रेम है जिसके,
जीवन का वरदान।
भोली सी, प्यारी सी,
इक नन्हीं मुस्कान।

सब है अपने, नहीं पराया,
ऊँच-नीच का भेद न पाया।
इस माटी में हम जन्में है,
सब है एक समान।
भोली सी, प्यारी सी,
इक नन्हीं मुस्कान।