भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नन्ही चिड़िया (चोका) / सरस्वती माथुर

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:16, 11 मई 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

    
नन्ही चिड़िया
धूप -स्पर्श ढूँढती
फुदकती -सी
अंग -प्रत्यंग सँजो
पंख समेट
गहरी सर्द रात
काँपती रही;
प्रफुल्लित- सी हुई
सूर्य ने छुआ
जब स्नेह - आँच से,
पंख झटक
किरणों से खेलती
नयी दिशा में
उड़ गयी फुर्र से
चहचहाते हुए !