भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नया क्या है / ओम नीरव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम नीरव |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeetika}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 22: पंक्ति 22:
 
करेंगे कल पता 'नीरव' कि अँखुआया नया क्या है?  
 
करेंगे कल पता 'नीरव' कि अँखुआया नया क्या है?  
  
———————————
+
 
आधार छंद–विधाता  
 
आधार छंद–विधाता  
 
मापनी–लगागागा लगागागा-लगागागा लगागागा  
 
मापनी–लगागागा लगागागा-लगागागा लगागागा  
 
</poem>
 
</poem>

11:31, 20 जून 2020 के समय का अवतरण

बता नव-वर्ष इतना तो कि तू लाया नया क्या है?
निशा की भेंट चढ़ने फिर दिवस आया नया क्या है?

खुशी है धूप आँगन की, हवेली हो रही ऊँची;
किसी ने एक मंज़िल और बढ़वाया नया क्या है?

कगारों पर खड़े थे हम, कगारों पर खड़े हैं हम;
लहर को देख पागल मन जो ललचाया नया क्या है?

करोगे जानकर भी क्या कि खुश क्यों डाकिया इतना;
बधाई पत्र से घर-द्वार चमकाया नया क्या है?

चलो कुछ बीज फिर बो दें सभी के साथ मिल हम भी;
करेंगे कल पता 'नीरव' कि अँखुआया नया क्या है?

 
आधार छंद–विधाता
मापनी–लगागागा लगागागा-लगागागा लगागागा