Last modified on 9 दिसम्बर 2019, at 12:10

नया साल मंगलमय हो / एस. मनोज

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:10, 9 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुख समृद्धि सब घर में आए
कलह द्वेष सब दूर भगाए
चुनियाँ मुनियाँ गूंजे प्रतिपल
किलकारी चंचलमय हो।
नया साल मंगलमय हो।

वात्सल्य विकसित हो ऐसा
घर बन जाए स्वर्ग के जैसा
जीवन पथ पर बढ़े हमेशा
साहचर्य निश्छलमय हो।
नया साल मंगलमय हो।

नेह की खेती आओ कर लें
चमन को सारा सुख से भर दें
कदम कदम हो प्रीत से सुरभित
कहीं न कुछ दंगलमय हो।
नया साल मंगलमय हो।

आओ सब मिल कसमें खाएं
बंदूकों को कलम बनाएं
आतंक कहीं ना हो वसुधा पर
न राष्ट्र कोई जंगलमय हो।
नया साल मंगलमय हो।