भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 20: पंक्ति 20:
 
* 3. [[रचनाकारों की सूची]] में नये नाम जोड़ने के लिये [[कविता कोश टीम]] निम्नलिखित बातों पर विचार करती है:
 
* 3. [[रचनाकारों की सूची]] में नये नाम जोड़ने के लिये [[कविता कोश टीम]] निम्नलिखित बातों पर विचार करती है:
 
** रचनाकार की वरिष्ठता / लोकप्रियता
 
** रचनाकार की वरिष्ठता / लोकप्रियता
** प्रकाशित पुस्तकें
+
** प्रकाशित पुस्तकें (यदि हैं तो)
** प्राप्त पुरस्कार / सम्मान
+
** प्राप्त पुरस्कार / सम्मान (यदि हैं तो)
 
** रचनाओं की गुणवत्ता
 
** रचनाओं की गुणवत्ता
 
** क्या रचनाकार स्वयं अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ सकता है (या कम से कम हिन्दी यूनिकोड में अपनी रचनाएँ टाइप करके भेज सकता है)?
 
** क्या रचनाकार स्वयं अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ सकता है (या कम से कम हिन्दी यूनिकोड में अपनी रचनाएँ टाइप करके भेज सकता है)?

22:14, 3 अगस्त 2011 का अवतरण


कविता कोश टीम को ऐसे बहुत से पत्र प्राप्त होते हैं जिसमें रचनाकार कहते हैं कि वे अपनी स्वयं की लिखी रचनाओं को कोश में जोड़ना चाहते हैं। इसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी जा रही है। कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें।


टीम को प्राप्त होने वाले आवेदनों में से केवल पाँच प्रतिशत के लगभग ही स्वीकार किये जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं -जिनमें कविता कोश टीम के पास अत्यधिक कार्यभार और कोश की गुणवत्ता को बनाये रखने की आवश्यकता भी शामिल हैं। इसलिये आवेदन भेजने से पहले आप इस बात के लिये तैयार रहें कि आपका आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता है।


कविता कोश के संदर्भ में कॉपीराइट विषय पर जानने के लिये यहाँ क्लिक करें


  • 1. कविता कोश में कविता कोश टीम की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति अपना नाम नहीं जोड़ सकता। और जब तक रचनाकार का नाम रचनाकारों की सूची में न जुड़ जाए -तब तक उस रचनाकार की रचनाओं को कोश में शामिल नहीं किया जा सकता। ऐसा कविता कोश की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये किया गया है। इसलिये यदि आप अपनी स्वयं की रचनाएँ कोश में जोड़ना चाहते हैं -तो अपना नाम कोश में जुड़वाने के लिये आपको कविता कोश टीम से सम्पर्क करना होगा।


  • 2. कविता कोश टीम अपने विवेक से इस बात का निर्णय करती है कि किसका नाम अभी कोश में जोड़ा जा सकता है और किसका नहीं। हालाँकि यदि आपके आग्रह को स्वीकार नहीं किया जाता है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आपकी रचनाएँ अच्छी नहीं हैं। कभी-कभी टीम के पास कार्यभार अधिक होने के कारण भी ऐसे आग्रह स्वीकार नहीं किये जाते हैं। यदि आपका आग्रह स्वीकार नहीं किया जाता है तो आप कुछ महीने प्रतीक्षा करें और यदि सम्भव हो तो कविता कोश के विकास में योगदान दें। कविता कोश के विकास में योगदान देने की अपेक्षा सभी से की जाती है। यह अपेक्षा विशेषकर उन लोगो से की जाती है जिनके नाम उनके स्वयम के आवेदन पर कोश में जोड़े जाते हैं। कविता कोश को आगे बढ़ाने में आप क्या क्या योगदान कर सकते हैं इसके लिये यहाँ देखें


  • 3. रचनाकारों की सूची में नये नाम जोड़ने के लिये कविता कोश टीम निम्नलिखित बातों पर विचार करती है:
    • रचनाकार की वरिष्ठता / लोकप्रियता
    • प्रकाशित पुस्तकें (यदि हैं तो)
    • प्राप्त पुरस्कार / सम्मान (यदि हैं तो)
    • रचनाओं की गुणवत्ता
    • क्या रचनाकार स्वयं अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ सकता है (या कम से कम हिन्दी यूनिकोड में अपनी रचनाएँ टाइप करके भेज सकता है)?
    • क्या रचनाकार कविता कोश के विकास में पहले से योगदान देता है या भविष्य में ऐसा कर सकता है? रचनाकार से यह अपेक्षा की जाती है कि वह केवल अपनी ही रचनाओं के कोश में जोड़े जाने की ओर ध्यान न दे वरन कविता कोश के चहुँमुखी विकास में भी योगदान करे।


  • 4. ऊपर दिये गये मानदंडो को पढ़ने के बाद ही आप अपना आग्रह भेजें। आप अपना आग्रह kavitakosh@gmail.com पते पर भेज सकते हैं।
    • अपनी ईमेल में अपने बारे में बताईये और यह भी बताईये कि आप कोश में अपनी रचनाएँ क्यों संकलित करना चाहते हैं।
    • ईमेल में निम्नलिखित जानकारी भी भेजिये
      • अपना पूरा नाम
      • उपनाम (यदि प्रयोग करते हैं तो)
      • अपना एक चित्र (ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ स्वीकार नहीं होगा। चित्र में केवल आपका ही चेहरा दिखना चाहिये।)
      • जन्मतिथी
      • जन्मस्थान
      • यदि कोई पुस्तक प्रकाशित हुई है तो पुस्तको और उनके प्रकाशकों के नाम
      • प्राप्त पुरस्कार / सम्मान (यदि मिले हैं तो)
      • विस्तृत जीवनी (यदि उपलब्ध है तो)
      • अपनी कुछ रचनाएँ (कम से कम दस रचनाएँ हिन्दी यूनिकोड फ़ॉन्ट में)


  • 5. यह जानकारी प्राप्त होने की बाद कविता कोश टीम आपके नाम पर विचार करेगी। यदि आपका नाम स्वीकृत हो जाता है तो आपको एक और ईमेल भेजनी होगी:
    • इस ईमेल में आपको साफ़ शब्दों में लिखना होगा की आपको, आपके किसी भी प्रकाशक को या आपकी रचनाओं के कॉपीराइट धारक को कविता कोश में आपकी रचनाओं के संकलन पर किसी भी प्रकार की कोई भी आपत्ति नहीं है और इन सभी की ओर से आपकी रचनाओं को कोश में जोड़ने की अनुमति है। कविता कोश हिन्दी काव्य को इंटरनैट पर एक जगह लाने की एक स्वयंसेवी कोशिश है जिससे किसी का भी कोई भी आर्थिक लाभ नहीं जुड़ा है। कविता कोश किसी के भी कॉपीराइट का उलंघन नहीं करना चाहता


  • 6. नीचे लिखी शर्तों को भी आपको स्वीकार करना होगा:
    • कविता कोश में अपनी रचनाएँ संकलित करने के पीछे आपका मकसद अपने नाम को एक और वैबसाइट के ज़रिये इंटरनैट पर फैलाना नहीं होना चाहिये। कविता कोश को विज्ञापन और प्रसार के माध्यम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिये। कविता कोश ई-पत्रिका नहीं है -यह एक कोश है जिसमें आप अपना पूरा काव्य संकलित कर सकते हैं।
    • आप (या आपकी ओर से कोई और व्यक्ति) अपनी कम से कम 20 रचनाएँ कोश में जोडेंगे। रचनाएँ हिन्दी यूनिकोड में ही जोड़ी जानी चाहिये।
    • कविता कोश टीम आपकी रचनाओं के पन्नों में वर्तनी त्रुटि सुधार करने के साथ-साथ कोश से आपके पन्नों को Delete करने का अधिकार भी रखती है। टीम ऐसा केवल और केवल तब करती है जब रचनाकार की ओर से नियम और शर्तों का पालन नहीं किया जाता।
    • कविता कोश के विकास में भाग लेने की आपसे अपेक्षा की जाएगी। अपनी रचनाओं के अतिरिक्त दूसरे कवियों की रचनाओं को भी हिन्दी यूनिकोड में टाइप करके आप कोश के विकास में सहायता कर सकते हैं।


  • 7. अपना नाम जोडे़ जाने का आग्रह करने से पूर्व कृपया यह जान लें कि आपका आग्रह अस्वीकार भी हो सकता है -ऐसी स्थिति में भी आप कृपया कोश के विकास में भाग लेते रहें। कविता कोश के विकास के लिये बहुत से लोग स्वेच्छा से बिना किसी स्वार्थ के अपना बहुत सा समय और श्रम लगाते हैं।