Last modified on 5 अप्रैल 2015, at 16:15

नल / श्रीनाथ सिंह

Dhirendra Asthana (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:15, 5 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आया, आया, आया नल,
भर लो, भर लो! भर लो जल।
कान नदी का काटा इसने,
दिया ताल को घाटा इसने,
और कुओं को पाटा इसने,
ओहो यह है बड़ा प्रबल।
भर लो ,भर लो , भर लो जल।
यहाँ मगर का नाम नहीं है,
कछुओं का कुछ काम नहीं है,
तेज हवा या घाम नहीं है,
केवल जल है जल केवल,
कैद हो गया क्या बादल?