भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नश्तर / राजेंद्र तिवारी 'सूरज'

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:29, 4 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेंद्र तिवारी 'सूरज' }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ग़मों के गीत गुनगुनाऊं क्या?
कुछ तुम्हें फिर नया सुनाऊँ क्या?

आँधिया कब की रुक गयीं हैं ..दोस्त ..
उनको आवाज़ दे बुलाऊँ क्या ?

उसके ज़ख्मों में ताज़गी है अभी ..
फिर से नश्तर वहीं चुभाऊँ क्या?

दोस्त महंगे से हो गए हैं अब ...
दुश्मनों को गले लगाऊँ क्या?

इश्क..क्या है ये जानना है तुम्हें ?
फिर से ख़ुद अपना घर जलाऊँ क्या ?

ग़मों के गीत गुनगुनाऊं क्या?
कुछ तुम्हें फिर नया सुनाऊँ क्या?