भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नहीं इनकार करना है / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:01, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नहीं इनकार करना है।
नहीं तकरार करना है।।

मुहब्बत में सगर यारो।
मुझे बस प्यार करना है।।

कहीं रोड़े कहीं पत्थर।
सभी को पार करना है।।

मिले शागिर्द जब अच्छे।
उसे स्वीकार करना है।।

कसम खाऊँ निभाने की।
नयन दो चार करना है।।