Last modified on 1 सितम्बर 2013, at 10:35

नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तजू ही सही / फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

यदि इस वीडियो के साथ कोई समस्या है तो
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें

नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तजू<ref>तलाश</ref> ही सही
नहीं विसाल मयस्सर<ref>उपलब्ध</ref> तो आरज़ू ही सही

न तन में ख़ून फ़राहम<ref>मौजूद</ref> न अश्क आँखों में
नमाज़-ए-शौक़ तो वाजिब<ref>आवश्यक</ref> है बे-वज़ू ही सही

यही बहुत है केः सालिम है दिल का पैराहन
ये चाक-चाक गरेबान बेरफ़ू ही सही

किसी तरह तो जमे बज़्म मैकदे वालो
नहीं जो बादा-ओ-साग़र तो हा-ओ-हू ही सही

गर इन्तज़ार कठिन है तो जब तलक ऐ दिल
किसी के वादा-ए-फ़र्दा<ref>कल के वादे</ref> से गुफ़्तगू ही सही

दयार-ए-ग़ैर<ref>पराई धरती</ref> में महरम<ref>अपना</ref> अगर नहीं कोई
तो 'फ़ैज़' ज़िक्र-ए-वतन अपने रू-ब-रू<ref>समक्ष</ref> ही सही

शब्दार्थ
<references/>