Last modified on 29 जुलाई 2016, at 00:19

नाम दिया बिन घट अंदयारो / संत जूड़ीराम

नाम दिया बिन घट अंदयारो।
सन्त असन्त दृष्ट नहिं आवें मारग मोह अंध भ्रम भारी।
भूलौं आप आय जग मां ही ग्यान बिना गत सके न टारी।
बिन रवि किरन तिमिर नहिं भागत बिन सतसंग न जीव सुखारी।
जूड़ीराम सुरत कर सूधी बिन गुरु संध पंथ भयो भारी।