भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नायिका विरह / रंजना सिंह ‘अंगवाणी बीहट’

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:37, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना सिंह 'अंगवाणी बीहट' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिजुरी चमके मन मोर नचे,
बरसे बदरा घनघोर पिया।
झनके पग पायल शोर करे,
मन बेकल है बस में न जिया।।

परदेश पिया कब आबत हैं?
मन आश लिये पथ हेरत है।
मन बाग उदास लगे अब तो ,
बदरा मन आकर घेरत है।

दिन रात पुकार पिया जियरा,
अब लागत साँस नहीं चलते।
तन भींग गया मन भींग गया,
मन प्यार नहीं दिल में पलते।

अब नैनन बाट निहार थके,
मन मोहन जाय कहाँ बिसरे।
सुध खोबत है मन रोबत है,
जग लागत है हमसे बिफरे।।