Last modified on 3 जुलाई 2019, at 22:54

नारी / कुलवंत सिंह

मानव पर ऋण -
नारी का.
नारी  !
जिसने माँ बन -
जन्म दिया मानव को.
 
ईश्वर पर ऋण -
नारी का.
ईश्वर !
जिसने जन्म लिया हर बार
एक मां की कोख से.

प्रकृति पर ऋण -
नारी का.
प्रकृति !
जिसने सौंपा यह महान उद्देश्य
नारी के हाथ.