भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाव में सवार होती नदी / असंगघोष

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:07, 16 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=असंगघोष |अनुवादक= |संग्रह=हम गवाह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नदी
उछलती-उमड़ती
जुगलबंदी कर
हवाओं के साथ/लहरों पर सवार
कच्चा अनाज खाने घुस आई
नाव में सवार
परिवार के पास

खा गई/किश्ती
अनाज
थोड़ा-सा रुपया, और
दो जाने
इस तरह मना लिया नया साल
उड़ा ली दावत
31 दिसम्बर की रात
नाव में सवार हो नदी ने

नये साल के स्वागत में
अलस्सुबह
लाशें किनारे पर पड़ी थीं।