भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ना गुइयाँ, हाँ गुइयाँ ! / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:16, 7 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |संग्रह=इक्यावन बालगीत / रमेश तैलंग }}…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झूठ के पाँवों में
मेहँदी रचाना,
ना गुइयाँ, ना गुइयाँ,
ना गुइयाँ ना !

बातों ही बातों की
खिचड़ी पकाना,
ना गुइयाँ, ना गुइयाँ,
ना गुइयाँ ना !

दुःख में किसी के
जी को दुखाना,
ना गुइयाँ, ना गुइयाँ,
ना गुइयाँ ना !

काम पड़े तो
आँखें चुराना,
ना गुइयाँ, ना गुइयाँ,
ना गुइयाँ ना !

चार दिनों का है
मिलना-मिलाना,
हाँ गुइयाँ, हाँ गुइयाँ,
हाँ गुइयाँ हाँ !

प्यार का भूखा है
सारा ज़माना,
हाँ गुइयाँ, हाँ गुइयाँ,
हाँ गुइयाँ हाँ !