Last modified on 17 सितम्बर 2015, at 14:20

निंदिया प्यारी, आ जा तू / शकुंतला सिरोठिया

निंदिया प्यारी, आ जा तू,
मुन्ने को बहला जा तू।
तुझको खील-मिठाई दूंगी
दूंगी नए खिलौने,
लाल सुनहरी चुनरी दूंगी
नई मंगाई मैंने।
राग सुरीले, आ जा तू,
निंदिया प्यारी, आ जा तू!