भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
निनाद / राहुल झा
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: राहुल झा |
घने वनों के पार
चट्टानों पर गिरती जलधाराओं का
जो खनखनाता निनाद है...
सगर की उत्तुंग उठी गर्वीली लहरों की
कगार पर
विक्षुब्ध पछाड़ों का
जो हिनहिनाता निनाद है...
ऊँचे कद्दावर दरख़्तों को
हिलाती
गुंजान हवाओं का
जो खिलखिलाता निनाद है...
गूँजती हुई वीणा की तरंगों पर
थिरकता
जो दिपदिपाता निनाद है...
वही निनाद... मैं हूँ!
अपनी ही पुकार की अनुगूँजों के पीछे
बजता हुआ...।