भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निमंत्रण / कुमुद बंसल

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:38, 17 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमुद बंसल }} {{KKCatKavita}} <poem> थके-थके से त...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

थके-थके से तन
हारे-हारे से मन
पुष्प विहीन सूखे-सूखे से उपवन
सिकुड़े- से साहस
फैली-सी निराशाएँ कोई तो आए बयार
लेकर नई आशाएँ
उम्मीद -भरा कोई उद्घोष हो
संकटों से जूझने का जोश हो
रक्त को अपने शिथिल न पड़ने दे
निमन्त्रण दे बादलों को
बिजली कड़कने दे
यह संघर्ष है सन्धि-काल का
नवप्रभात, उन्नत
उज्ज्वल भाल का।
-0-