भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निम्मी का परिवार / कन्हैयालाल मत्त

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:31, 28 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कन्हैयालाल मत्त |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निम्मी का परिवार निराला,
कभी न होता गड़बड़झाला,
सबका अपना काम बँटा है,
कूड़ा-करकट अलग छँटा है।

झाडू देती गिल्लो-मिल्लो,
चूल्हा-चौका करती बिल्लो,
टीपू-टॉमी देते पहरा,
नहीं एक भी अंधा-बहरा!

चंचल चुहिया चाय बनाती,
चिड़िया नल से पानी लाती,
निम्मी जब रेडियो बजाती,
मैना मीठे बोल सुनाती!