Last modified on 16 जुलाई 2008, at 02:25

निरापद / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:25, 16 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=नई चेतना / महेन्द्र भटनागर }} न...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नयी रोशनी है,

नयी रोशनी है !

निरापद हुआ आज जीवन,

निराशा पुरावृत विसर्जन !

विषादित-युगों की निशा भी गगन से

अंधेरा उठाकर भगी इस जलन से।

महाबल विपुल अब भुजाएँ उठाकर

विरोधी सभी ताक़तों को

गरजकर बिगड़ क्रुद्ध

ललकारता है !

गुनाहों के पर्वत

पिघल कर धँसे जा रहे हैं !

(सुमन शुष्क उपवन में

खिलते चले जा रहे हैं !)

बदलते जगत पर

पुरातन गलित नीति

हरगिज़

नहीं थोपनी है !

नयी रोशनी है !

1949