भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नींव अनाम सिपाही होंगे / विजय वाते

Kavita Kosh से
वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:24, 15 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= ग़ज़ल / विजय वाते }} {{KKCatGhazal}} <poem> होंगे ज…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

होंगे जिल्ले इलाही होंगे
साथी चोर सिपाही होंगे

जो खुद अपने साथ नहीं हैं
किसके क्या हमराही होंगे

खौफज़दा वो कान के कच्चे
क्या जुल्मों के गवाही होंगे

उनकी हस्ती रिश्ते नाते
सब के सब हरजाई होगे

खुद को गलत समझने वाले
अपने ही शैदाई होंगे

नाम अमर चाहे इनका हो
नींव अनाम सिपाही होंगे