भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नीचे देखो, सुन्दर चाँद / वाल्ट ह्विटमैन / चन्द्रबली सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:07, 1 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वाल्ट ह्विटमैन |अनुवादक=चन्द्रब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नीचे देखो, सुन्दर चाँद,
और इस दृश्य को नहला दो,
बरसा दो मृदुल, निशा के प्रभामण्डल का प्रवाह,
इन भयावनी,
सूजी हुई नीली आकृतियों पर,
पीठों के बल पड़े हुए,
इधर-उधर बिखरी भुजाओं वाले शवों पर,
अपनी उदार प्रभा बरसा दो,
पावन चाँद !

1865

अंग्रेज़ी से अनुवाद : चन्द्रबली सिंह