भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नीली गली में / रुस्तम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:12, 26 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रुस्तम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नीली गली में
नीले पेड़ों में से चाँद
हमारे साथ चल रहा है।

नीली ख़ुश हैं तुम्हारी आँखें।
नीले होंठों पर हँसी साँवली है।

एक द्वार खुल रहा है।
एक गीत घुल रहा है नीली हवा में।

नीली सुन रही है ताल।