भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नीली छतरी / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कैसी रे कैसी
ये नीली छतरी?

धूप भी बरसे
पानी भी बरसे
छतरी के नीचे
भीगे जी नगरी।

छतरी के अंदर
छेद है लाखों,
दीखें तभी जब
रात हो गहरी।

छतरी किसी के
हाथ न आए,
ऊँची हवा के
बीच में ठहरी।