भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नूपुर बँधे चरण संध्या के नूपुर बँधे चरण / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=नूपुर बँधे चरण / गुलाब खंडेलवाल
 
|संग्रह=नूपुर बँधे चरण / गुलाब खंडेलवाल
 
}}
 
}}
[[category: कविता]]
+
[[category: गीत]]
 
<poem>
 
<poem>
  
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
 
कभी व्योम पर नाची  प्रभुता जिनकी  
 
कभी व्योम पर नाची  प्रभुता जिनकी  
 
दशों दिशाओं में निर्भय तम-शिशु करते विचरण  
 
दशों दिशाओं में निर्भय तम-शिशु करते विचरण  
 +
 
नूपुर बँधे चरण संध्या के नूपुर बँधे चरण
 
नूपुर बँधे चरण संध्या के नूपुर बँधे चरण
  
 
<poem>
 
<poem>

08:29, 25 मई 2010 का अवतरण


नूपुर बँधे चरण संध्या के नूपुर बँधे चरण

सागर की लहरों पर थिरक-थिरक कर
नाच रही है किरण-बालिका थर-थर
पिछल रहीं जल पर चंचल पगतलियाँ
मुक्त पवन में उड़ता अंचल फरफर
श्याम अलक, पलकें मद-लोहित, मुख छवि पीत-वरण

ले तारों के स्वर्णिम प्याले कर में
बाँट रही वह दूर-दूर अंबर में
लो खाली हो गया लुढ़ककर मधु-घट
फैली अरुण वारुणी शून्य डगर में
फिरते चारों ओर मधुप पक्षी ढूँढ़ते शरण

टिकीं सदा यौवन-रँगरलियाँ किनकी!
याद शेष है अब केवल उस दिन की
सिसक रही तम-गुहा, धरा-अंचल में
कभी व्योम पर नाची प्रभुता जिनकी
दशों दिशाओं में निर्भय तम-शिशु करते विचरण

नूपुर बँधे चरण संध्या के नूपुर बँधे चरण