Last modified on 19 दिसम्बर 2019, at 19:48

नेता विहीन देश हमारा है साथियो / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:48, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नेता विहीन देश बिचारा है साथियो।
फिर भी महान देश हमारा है साथियो।।

बेरोजगार इन युवाओं को देखिए।
परदेश में ही जिनका गुजारा है साथियो।।

चर्चा बहुत सुनी है जिनके बखान की।
जाना सफेद झूठ पिटारा है साथियो।।

होगी कभी न इनसे मुलाकात देखिए।
रहते जहाँ पर पांच सितारा है साथियो।।

खोदा पहाड़ तो इक चुहिया मिली मुझे।
केवल विकास ढोल का नारा है साथियो।।