भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

न क्या सुधि आयी वृन्दावन की / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:37, 29 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=गीत-वृंदावन / ग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


न क्या सुधि आयी वृन्दावन की
भूल गए कैसे मनमोहन! लीलायें बचपन की!

याद न आयी अबुध किशोरी
बरसाने की राधा गोरी!
प्रिय गोपियाँ प्रेम रस बोरी
चोरी दधि माखन की

भूले यमुना तीर सुहाना!
वन-कुंजों में रास रचाना!
याद न आयी सच बतलाना
कभी वेणु-वादन की!

विफल आस में पुनर्मिलन की
आयु कटी व्रजवासी-गण की
पर तुमने पीड़ा निज मन की
कैसे भला सहन की!

न क्या सुधि आयी वृन्दावन की
भूल गए कैसे मनमोहन! लीलायें बचपन की!