भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

न जाने उसे अब क्या-क्या होता है / शमशाद इलाही अंसारी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:10, 1 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशाद इलाही अंसारी |संग्रह= }} Category: कविता <poem> न जा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

न जाने उसे अब क्या क्या होता है
बस, मुहब्बत में इंसान हवा होता है।

वो जो पहले तुनकता था बात-बात पर
कुछ भी कहो उसे वो अब न ख़फ़ा होता है।

मुस्कुराता,गुनगुनाता घूमा फ़िरे शहर-शहर
कहते हैं ये मलंग भी कोई ख़ुदा होता है।

"शम्स" जिसकी नज़र उसकी नज़र से मिल गई
सुना है वो शख़्स इस दुनिया से जुदा होता है।


रचनाकाल : 18.04.2003