Last modified on 4 दिसम्बर 2019, at 14:57

न बारे-दर्दो-ग़म इतना उठाओ / दरवेश भारती

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:57, 4 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दरवेश भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

न बारे-दर्दो-ग़म इतना उठाओ
ज़रा-सी जान पर मत ज़ुल्म ढाओ

किसी को चाहने की शर्त है यह
उसी की याद में बस डूब जाओ

है जिसको देखने की इतनी चाहत
बनाओ उसको आइना बनाओ

सजावट लाज़िमी है ज़िंदगी में
सजो खुद साथ औरों को सजाओ

फ़ना क्या है समझना हो जो 'दरवेश'
उठो, और दाव पर खुद को लगाओ