भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

न लीजै संग / गिरिधर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाको धन, धरती हरी, ताहि न लीजै संग।

ओ संग राखै ही बनै, तो करि राखु अपंग ॥

तो करि राखु अपंग, भीलि परतीति न कीजै ।

सौ सौगन्दें खाय, चित्त में एक न दीजै ॥

कह गिरिधर कविराय, कबहुँ विश्वास न वाको ।

रिपु समान परिहरिय, हरी धन, धरती जाको ॥