भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पंछी जग केते दई दई जिन्हें रूप रासि / राय कृष्णदास

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:18, 7 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राय कृष्णदास }} Category:पद <poem>पंछी जग केते दई दई जिन्...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पंछी जग केते दई दई जिन्हें रूप रासि,
सुरह दिए हैं हठि हियो जौन छोरि लेत।
भावै पै न मोहिं कोऊ इतो जितो चातक, जो
अपनी पुकार में ही आपुनो दरस देत॥

आज लौं न देख्यो जाहि कैसो रूप कैसो रंग,
है अराल कै कराल, जाने किधौं स्याम सेत।
पूरन पढी पै जानै पाटी प्रेम की पुनीत,
जानत जो री कैसें जात हैं निबाह्यो हेत॥