भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पक्षी और युद्ध / मनोज श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Dr. Manoj Srivastav (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:41, 6 जुलाई 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


पक्षी और युद्ध

आइए !
महाभारत से खाड़ी युद्ध तक के
चश्मदीद तमाशबीनों से
मुलाक़ात करें,
यानी, पक्षियों की आँखों के जरिए
युद्धों-महायुद्धों का सिंहावलोकन करें

बरछों-भालों के आदिमयुग से
सुपरसोनिक मिसाइलों के
सभ्य समय तक के
बादलीय ओट से
रिकार्ड किए गए कहर के
खोलेंगी परत-दर-परत रहस्य वे,
सुनाएंगी आँखों-देखी कमेंट्री,
छल और पीठ-वार के
हैरतअंगेज़ कारनामें,
बताएंगी मनगढ़ंत
विजयागाथाओं की असलियत

चलिए, इन खगोलीय दर्शकों के सौजन्य से
युद्धों से पहले और बाद के
परवश हालातों का जायज़ा लें ,
शान्ति से युद्ध
युद्ध से महायुद्ध
महायुद्ध से संधि
और संधि से इसके उल्लंघन तक का
इंसानी हथकंडा देखें.