Last modified on 16 सितम्बर 2008, at 15:09

पगडंडियां / शैलेय

212.192.224.251 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 15:09, 16 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेय }} भले ही नहीं लांघ पाये हों वे कोई पहाड़ ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भले ही

नहीं लांघ पाये हों वे

कोई पहाड़


मगर

ऊंचाइयों का इतिहास

जब भी लिखा जाएगा

शिखर पर लहराएंगी

हमेशा ही

पगडंडियां।