Last modified on 15 जुलाई 2009, at 17:38

पढ़के दो कलमे अगर कोई मुसलमाँ हो जाय / यगाना चंगेज़ी

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:38, 15 जुलाई 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पढ़के दो कलमे अगर कोई मुसलमाँ हो जाय।

फिर तो हैवान भी दो रोज़ में इन्साँ हो जाय॥


आग में हो जिसे जलना तो वो हिन्दु बन जाय।

ख़ाक में ही जिसे मिलना वो मुसलमाँ हो जाय॥


नशये-हुस्न को इस तरह उतरते देखा।

ऐब पर अपने कोई जैसे पशेमाँ हो जाय॥