भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पढ़ो / सन्ध्या भग्गू

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पढ़ो बच्चो
मिलकर पढ़ो
अपने अधिकार के लिए लड़ो

दीये की तरह
जलते रहो
अपने लिए आगे बढ़ो
बच्चों पढ़ो
ध्यान लगाकर पढ़ो
जीवन में तरक्की करो
अपने भविष्य के लिए लड़ो
बच्चों पढ़ो

विद्या पढ़ विद्यादान दो
दीये की तरह
उपकार करो
देश के अपने
ऊँचे नागरिक बनो
सत् उपदेश
हमेशा देते रहो
बच्चों पढ़ो।