भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पतझर और बसंत / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
198.190.230.62 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 00:18, 29 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अंतराल / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


उड़ रही है धूल !
उड़ रही है, धूल !
डालियों में आज
खिल रहे हैं फूल !
खिल रहे हैं फूल !
झर रहे हैं पात,
भर रहे हैं पात,
आज दोनों बात !
आ रहा ऋतुराज
सृष्टि का करता हुआ
फिर से नया ही साज !
पिघला बर्फ़
नदियों के बढ़े हैं कूल !
उड़ रही है धूल !
1949