http://kavitakosh.org/kk/index.php?title=%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8_/_%E0%A4%B0%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE_%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BF%E0%A4%A4&feed=atom&action=historyपतन / रचना दीक्षित - अवतरण इतिहास2024-03-29T10:52:17Zविकि पर उपलब्ध इस पृष्ठ का अवतरण इतिहासMediaWiki 1.24.1http://kavitakosh.org/kk/index.php?title=%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8_/_%E0%A4%B0%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE_%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BF%E0%A4%A4&diff=238852&oldid=prevSharda suman: '{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना दीक्षित |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया2017-11-08T06:46:42Z
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना दीक्षित |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया

नया पृष्ठ

{{KKGlobal}}

{{KKRachna

|रचनाकार=रचना दीक्षित

|अनुवादक=

|संग्रह=

{{KKCatKavita}}

<poem>

सुना है गिरना बुरा है

देखती हूँ आसपास

कहीं न कहीं,

कुछ न कुछ

गिरता है हर रोज़

कभी साख गिरना

कभी इंसान का गिरना

इंसानियत का गिरना

मूल्यों का गिरना

स्तर गिरना

कभी गिरी हुई मानसिकता

गिरी हुई प्रवृत्तियां

अपराध का स्तर गिरना

नज़रों से गिरना

और कभी

रुपये का गिरना

सोने का गिरना

बाज़ार का गिरना

सेंसेक्स गिरना

और यहाँ तक

कि कभी तो

सरकार का गिरना

समझ नहीं पाती

ये इनकी चरित्रहीनता है

या

गुरुत्वाकर्षण

</poem>
Sharda suman