Last modified on 19 सितम्बर 2018, at 15:35

पद / 8 / श्रीजुगलप्रिया

सखी मेरी नैननि नींद दुरी।
पिय सों नहिं मेरो बस कछु री,
तलफि तलफि यों ही निसि बीतति नीर बिना मछुरी॥
उड़ि उड़ि जात प्रान-पंछी तहँ बजत जहाँ बँसुरी।
‘जुगल-प्रिया’ पिया कैसे पाऊँ प्रगट सुप्रीति जुरी॥